उत्तराखंड की राजनीति में वर्ष 2003 में सामने आया जेनी प्रकरण राज्य के गठन के शुरुआती वर्षों का सबसे चर्चित और विवादित राजनीतिक-सामाजिक मामला रहा है।

उत्तराखंड की सियासत में जेनी तीसरी बार न्याय की गुहार लगाने पहुंची है। पहली बार की सीबीआई जांच में हरक को क्लीन चिट मिलने के बाद 2016 में जेनी बयान से पलट गई थी। अब सीबीआई जांच से असंतुष्ट जेनी ने फिर मामले की जांच की मांग की है।
उत्तराखंड की राजनीति में वर्ष 2003 में सामने आया जेनी प्रकरण राज्य के गठन के शुरुआती वर्षों का सबसे चर्चित और विवादित राजनीतिक-सामाजिक मामला रहा है। 2003 में एनडी तिवारी सरकार में हरक सिंह रावत राजस्व मंत्री थे। असम की रहने वाली अविवाहित युवती जेनी ने आरोप लगाया था कि उसके बच्चे के जैविक पिता हरक सिंह रावत हैं। उन्होंने ही मेरा यौन शोषण किया है। 18 जून 2003 के विपक्षी भाजपा ने इस मुद्दे को उत्तराखंड विधानसभा में जोर-शोर से उठाया। बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच हरक ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया। विधानसभा में भावुक होकर कहा था कि जब तक वे बेदाग साबित नहीं होंगे, सदन में कदम नहीं रखेंगे। उन्होंने इसे अपनी ही पार्टी के कुछ नेताओं और विपक्ष की सोची-समझी राजनीतिक साजिश करार दिया था।
