उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा हुआ है। चमोली के कर्णप्रयाग के बणसोली गांव में एक युवक खाई में गिर गया। ग्रामीणों ने युवक की तलाश के लिए पुलिस और प्रशासन से मदद मांगी है।

उत्तराखंड के चमोली जिले के कर्णप्रयाग के ब्लॉक के बणसोली गांव में एक बड़ी घटना सामने आई है। रविवार शाम को एक युवक पहाड़ी से गहरी खाई में गिर गया। ग्रामीण महिपाल नेगी ने यह जानकारी दी है। 24 वर्षीय अनुज नेगी रविवार शाम को अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।
