उत्तराखंड में विकास की नई तस्वीर, सीएम धामी ने पीएम मोदी को बताईं सरकार की उपलब्धियां !

उत्तराखंड में विकास की नई तस्वीर, सीएम धामी ने पीएम मोदी को बताईं सरकार की उपलब्धियां !
Share This News:

उत्तराखंड में विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में हुए कार्यों की जानकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी है। उन्होंने पत्र के माध्यम से राज्य में हो रहे बदलावों और विभिन्न क्षेत्रों में बन रही नई पहचान का जिक्र किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उनके मार्गदर्शन और सहयोग से उत्तराखंड में हुए विकास कार्यों और जनकल्याण से जुड़ी उपलब्धियों की जानकारी दी है।

मुख्यमंत्री ने पत्र में कहा है कि उत्तराखंड आज एक प्रमुख पर्यटन स्थल, उद्योगों के अनुकूल राज्य और तेजी से आगे बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने लिखा है कि इस नए उत्तराखंड’ में समाज के हर वर्ग के कल्याण और प्रगति का रास्ता तैयार किया जा रहा है।

 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य में विकास की नई संभावनाएं साकार हो रही हैं। राज्य अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करते हुए विकास, रोजगार, पर्यटन और निवेश के नए अवसरों का सृजन कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *