विद्यार्थियों से पर्यावरण बचाने की मुहिम में आगे आने का आह्वान

विद्यार्थियों से पर्यावरण बचाने की मुहिम में आगे आने का आह्वान
Share This News:

The post विद्यार्थियों से पर्यावरण बचाने की मुहिम में आगे आने का आह्वान appeared first on Avikal Uttarakhand.

हिमालय संरक्षण पर कार्यक्रम का आयोजन

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। हिमालय दिवस सप्ताह के अंतर्गत यूकॉस्ट, हास्ट (हिमालय एकेडमी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी) और सनराइज अकैडमी के संयुक्त तत्वावधान में सनराइज अकादमी सभागार में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संदेश वीडियो से हुई, जिसमें उन्होंने हिमालयी संसाधनों, जल स्रोतों और बुग्यालों के संरक्षण का आह्वान किया। मुख्य वक्ता पर्यावरणविद् पद्मश्री कल्याण सिंह रावत “मैती” ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और ग्लेशियर पिघलने की चुनौती से निपटने के लिए वृक्षारोपण और जंगलों के संरक्षण पर जोर देना होगा।

यूकॉस्ट के वैज्ञानिक डॉ. भवतोष शर्मा ने “मां धारा नमन” और “जल शिक्षा कार्यक्रम” के माध्यम से जल स्रोतों की स्वच्छता, वृक्षारोपण और विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने के प्रयासों की जानकारी दी। सनराइज अकैडमी की प्रबंध निदेशक श्रीमती पूजा पोखरियाल और प्रिंसिपल श्रीमती नीतू तोमर ने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण की शुरुआत विद्यालय और घर के आसपास से करने का आग्रह किया।

प्रो. (डॉ.) आर. एम. सक्सेना ने हिमालयी जैव विविधता व वन्यजीव संरक्षण पर बल दिया। कार्यक्रम में करीब 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें शिक्षिकाएँ, विद्यार्थी और सहयोगी शामिल रहे।

The post विद्यार्थियों से पर्यावरण बचाने की मुहिम में आगे आने का आह्वान appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *