मुख्यमंत्री ने किया हैलो हल्द्वानी एफ.एम. सामुदायिक रेडियो

मुख्यमंत्री ने किया हैलो हल्द्वानी एफ.एम. सामुदायिक रेडियो
Share This News:

The post मुख्यमंत्री ने किया हैलो हल्द्वानी एफ.एम. सामुदायिक रेडियो appeared first on Avikal Uttarakhand.

शिक्षा और कौशल विकास से प्रदेश आत्मनिर्भरता की राह पर -सीएम

मोबाइल एप का भी किया लोकार्पण

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हैलो हल्द्वानी 91.2 एफ.एम. सामुदायिक रेडियो मोबाइल एप का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह पहल उत्तराखंड की शिक्षा और संस्कृति को सशक्त करने में मील का पत्थर साबित होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने दूरस्थ क्षेत्रों तक शिक्षा पहुँचाने और आधुनिक तकनीक से नवाचार को बढ़ावा देने में उल्लेखनीय कार्य किया है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सामुदायिक रेडियो एप देश और प्रदेश के हर कोने तक पहुँचकर समाज एवं संस्कृति की आवाज़ को और अधिक मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री का साधन नहीं, बल्कि जीवन को दिशा देने और आत्मनिर्भर बनने का आधार है। इसी सोच के तहत प्रदेश के सभी 13 जनपदों में उच्च शिक्षा एवं कौशल विकास केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे युवा रोजगारपरक कौशल सीखकर आत्मनिर्भर बन सकें।

धामी ने कहा कि जब विश्वविद्यालय और कौशल विकास केंद्र मिलकर काम करेंगे तो उत्तराखंड के युवा नौकरी खोजने वाले नहीं बल्कि नौकरी देने वाले बनेंगे। यह प्रयास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में राज्य की अहम भूमिका सुनिश्चित करेगा। उन्होंने जानकारी दी कि राज्य सरकार ने देहरादून में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का एक प्रमुख केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया है, जो शोध, नवाचार और डिजिटल शिक्षा का हब बनेगा।

इस अवसर पर उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने विश्वविद्यालय की गतिविधियों की जानकारी दी और आपदा राहत हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 लाख 49 हजार रुपये का चेक भेंट किया। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, यूकॉस्ट महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत, कुलसचिव खेमराज भट्ट सहित विश्वविद्यालय के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

The post मुख्यमंत्री ने किया हैलो हल्द्वानी एफ.एम. सामुदायिक रेडियो appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *