विद्यार्थी परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन समर्पित ऊर्जावान युवाओं का महासंगम -धामी

विद्यार्थी परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन समर्पित ऊर्जावान युवाओं का महासंगम -धामी
Share This News:

The post विद्यार्थी परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन समर्पित ऊर्जावान युवाओं का महासंगम -धामी appeared first on Avikal Uttarakhand.

यशवंतराव केलकर युवा पुरस्कार से कृष्ण पांडेय को किया सम्मानित

एबीवीपी का 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रो. यशवंतराव केलकर युवा पुरस्कार से गोरखपुर के कृष्ण पांडेय को सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कृष्ण पांडेय ने ‘बाल भिक्षावृत्ति निर्मूलन’, ‘निस्सहाय मनोरोगियों की सेवा’ तथा ‘कारागार बंदियों के पुनर्वास’ के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य करते हुए सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।

मुख्यमंत्री ने देशभर से आए एबीवीपी पदाधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पहले वे भी विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता के रूप में छात्रों के बीच सक्रिय रहे हैं। उन अनुभवों ने उन्हें नेतृत्व और संगठन की समझ देने के साथ ही समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत किया।
ये मूल्य और आदर्श उनके जीवन की आधारशिला हैं, जो प्रतिदिन अनुशासन के साथ सेवा पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद का यह राष्ट्रीय अधिवेशन कोई साधारण आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्रनिर्माण के पवित्र यज्ञ के प्रति समर्पित ऊर्जावान युवाओं का महासंगम है।

मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि इस मंच से निकलने वाले विचार और संकल्प राष्ट्र निर्माण की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि 1949 में विद्यार्थी परिषद की स्थापना उस समय हुई जब देश एक नए युग की ओर बढ़ रहा था। ऐसे समय में राष्ट्र निर्माण, समाज सुधार और सांस्कृतिक जागरण के लिए संगठित, जागरूक, संस्कारित और राष्ट्रवादी छात्रशक्ति की आवश्यकता थी। यह संगठन 77 वर्षों से व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण का कार्य निरंतर कर रहा है। विद्यार्थी परिषद सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक और वैचारिक क्षेत्रों में व्यापक परिवर्तन लाने वाली अग्रणी शक्ति के रूप में उभरा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी है, जो परिश्रम, प्रतिभा और संकल्प के बल पर सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार कर सकती है। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा और मार्गदर्शन देकर ही देश पुनः विश्व गुरु के रूप में स्थापित होगा।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा शक्ति को राष्ट्र शक्ति मानते हुए विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य हो रहा है। स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, फिट इंडिया और नई शिक्षा नीति जैसी योजनाओं के माध्यम से युवाओं को उनकी प्रतिभा और क्षमता के अनुरूप अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, एबीवीपी के अध्यक्ष प्रो. रघुराज किशोर तिवारी, महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

The post विद्यार्थी परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन समर्पित ऊर्जावान युवाओं का महासंगम -धामी appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *