The post देश की सुरक्षा और सनातन ऊर्जा के लिए की गई प्रार्थना appeared first on Avikal Uttarakhand.
केदारनाथ धाम में विशेष महा अभिषेक
अविकल उत्तराखंड
केदारनाथ। निरंजनी पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 कैलाशानंद गिरी के नेतृत्व में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी और सचिव महंत हरि गिरि ने केदारनाथ धाम में भगवान महादेव का विशेष अभिषेक किया।
आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी ने बताया कि कपाट बंद होने से पूर्व किया गया यह विशेष महाअभिषेक भारत को किसी भी संकट से बचाने और सनातन अनुयायियों में ऊर्जा संचार के उद्देश्य से संपन्न हुआ।
उन्होंने कहा कि महादेव सृजन, पालन और संहार की ब्रह्मांडीय शक्ति के प्रतीक हैं। उन्हें “काल के काल” या “महाकाल” भी कहा जाता है। जो व्यक्ति महादेव की शरण में आता है, उसे किसी नकारात्मक शक्ति से भयभीत होने की आवश्यकता नहीं होती। महादेव की कृपा से उनके भक्त सदैव संरक्षित रहते हैं।
The post देश की सुरक्षा और सनातन ऊर्जा के लिए की गई प्रार्थना appeared first on Avikal Uttarakhand.
