The post शिल्पी बनीं कृभको की पहली महिला निदेशक appeared first on Avikal Uttarakhand.
अविकल उत्तराखंड
देहरादून। कांग्रेस नेत्री शिल्पी अरोड़ा को कृभको (Krishak Bharati Cooperative Limited) के निदेशक पद पर नियुक्त किया गया है। वे राज्य से इस पद पर चुनी जाने वाली पहली महिला हैं।
कृभको देश की अग्रणी बहु-राज्य सहकारी संस्था है, जो खाद, बीज, कृषि उत्पादों और अन्य सहकारी गतिविधियों के माध्यम से किसानों की सेवा कर रही है। संस्था के निदेशक मंडल में पूरे देश से 11 सदस्य चुने जाते हैं, जो राष्ट्रीय स्तर पर किसानों और सहकारिता की सशक्त आवाज़ बनते हैं।
शिल्पी अरोड़ा FICCI FLO उत्तराखंड की संस्थापक चेयरपर्सन और पंजाबी महिला महासभा की प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी महिला सशक्तिकरण व सामाजिक कार्यों में योगदान देती रही हैं।
नव-नियुक्त अध्यक्ष सुधाकर चौधरी और उपाध्यक्ष डॉ. चंद्रपाल यादव को बधाई देते हुए कहा कि वे निष्ठा और समर्पण के साथ संस्था और किसानों के हित में अपना योगदान देती रहेंगी।
The post शिल्पी बनीं कृभको की पहली महिला निदेशक appeared first on Avikal Uttarakhand.
