चारधाम यात्रा अपने समापन की ओर बढ़ रही है। गंगोत्री धाम के कपाट आज बंद हो जाएंगे। इसके शीतकाल में मुखबा में मां गंगा की पूजा-अर्चना होगी।

चारधाम यात्रा के तहत आज मंगलवार को गंगोत्री धाम के कपाट विधि विधान से शीतकाल के लिए बंद होंगे। शुभ मुर्हूत के अनुसार दोपहर 12.05 बजे मंदिर के कपाट बंद किए जाएंगे। शीतकाल के दौरान मां गंगा की पूजा अर्चना मुखबा में होगी।
