केदारताल ट्रैक पर कुदरत का कहर, दो शव मिले, छह लोगों की जिंदगी बचाने की जद्दोजहद !

केदारताल ट्रैक पर कुदरत का कहर, दो शव मिले, छह लोगों की जिंदगी बचाने की जद्दोजहद !
Share This News:

पांच दिन से दुर्गम पहाड़ी इलाके में फंसे आठ ट्रैकर्स की तलाश में रेस्क्यू टीमों को बड़ी कामयाबी मिली है। मौसम खुलने के बाद चलाए गए अभियान में एक महिला और एक पुरुष के शव बरामद हुए हैं। बाकी छह ट्रैकर्स की तलाश के लिए अभियान जारी है।

केदारताल ट्रैक पर फंसे आठ ट्रैकर्स की तलाश में जुटी एसडीआरएफ की टीम को दो शव मिले हैं। जिनमें एक महिला और दूसरा पुरुष है। अन्य छह लोगों को ढूंढने के लिए नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) व एसडीआरएफ की हाई एल्टीट्यूड रेस्क्यू टीम ने अभियान जारी रखा है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि एसडीआरएफ को दो शव मिले हैं।

पांच दिन पूर्व केदारताल ट्रैक पर कच्ची ढांग के समीप फंसे आठ ट्रैकर्स की तलाश करने के लिए एसडीआरएफ व निम की टीम ने मौसम खुलने पर मंगलवार को समुद्रतल से करीब चार हजार मीटर की ऊंचाई पर रेस्क्यू अभियान चलाया।

लाइफ सपोर्ट साम्रगियों के साथ केदारखड़क भेजी जाएगी टीम
इस दौरान टीम को एक महिला और एक पुरुष का शव मिला। यह शव फंसे हुए ट्रैकर्स के ही बताए जा रहे हैं। बुधवार को दोनों शवों को हेलिकॉप्टर के माध्यम से हर्षिल हेलीपैड लाया जाएगा। वहीं, दो शवों के मिलने के बाद अब अन्य लोगों के जीवित होने की संभावनाएं भी धूमिल होती नजर आ रही है।

निम और एसडीआरएफ बुधवार को भी अन्य लोगों को ढूंढने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी रखेगा। एसडीआरएफ के सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने बताया कि बुधवार को रेस्क्यू अभियान चला रही टीम के सपोर्ट के लिए एक अतिरिक्त टीम रसद व अन्य लाइफ सपोर्ट साम्रगियों के साथ केदारखड़क भेजी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *