न्यायमूर्ति केशव चंद्र धूलिया निबंध प्रतियोगिता में वंदना कांडपाल प्रथम

न्यायमूर्ति केशव चंद्र धूलिया निबंध प्रतियोगिता में वंदना कांडपाल प्रथम
Share This News:

The post न्यायमूर्ति केशव चंद्र धूलिया निबंध प्रतियोगिता में वंदना कांडपाल प्रथम appeared first on Avikal Uttarakhand.

16 नवंबर को दून लाइब्रेरी में होगा पुरस्कार वितरण समारोह

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। स्वतंत्रता संग्राम के नायकों के योगदान, विचारधारा और संघर्ष से युवा पीढ़ी को परिचित कराने के उद्देश्य से आयोजित चौथी न्यायमूर्ति केशव चंद्र धूलिया निबंध प्रतियोगिता में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की वंदना कांडपाल ने प्रथम स्थान हासिल किया। उन्हें स्वर्ण पदक के साथ 25 हजार रुपये की नकद धनराशि प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता में उत्तराखंड के सात विश्वविद्यालयों के 48 विधि स्नातक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

कर्मभूमि फाउंडेशन उत्तराखंड की ओर से आयोजित यह प्रतियोगिता 23 अक्टूबर 2026 को देहरादून स्थित दून लाइब्रेरी एवं रिसर्च सेंटर में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता का विषय भारतीय स्वतंत्रता संग्राम (1857 से 1947) के दौरान प्रतिभागियों के सर्वाधिक प्रिय स्वतंत्रता सेनानी के जीवन, योगदान, उनके नेतृत्व में चले आंदोलन अथवा उसमें उनकी भागीदारी तथा विचारधारा पर आधारित था। विद्यार्थियों को इस विषय पर 2000 से 2500 शब्दों में निबंध लिखना था।

प्रतियोगिता में डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी की अनमोल प्रीत कौर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। उन्हें रजत पदक और 15 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। उत्तरांचल यूनिवर्सिटी की निधि मलिक तीसरे स्थान पर रहीं। उन्हें कांस्य पदक और 10 हजार रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी।

फाउंडेशन के सचिव हिमांशु धूलिया के अनुसार, प्रतियोगिता का उद्देश्य विधि के विद्यार्थियों में स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास, उसके नायकों के संघर्ष और उनके वैचारिक योगदान के प्रति समझ विकसित करना है।

प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह 16 नवंबर 2026 को अपराह्न 2:45 बजे दून लाइब्रेरी एवं रिसर्च सेंटर, देहरादून में आयोजित किया जाएगा। उत्तराखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक एवं आईपीएस अधिकारी अनिल रतूड़ी समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। वह विजेताओं को पदक एवं नकद पुरस्कार प्रदान करेंगे।

The post न्यायमूर्ति केशव चंद्र धूलिया निबंध प्रतियोगिता में वंदना कांडपाल प्रथम appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *