बेटी पर झपटा गुलदार, मां ने भिड़कर छुड़ाई मासूम की जान !

बेटी पर झपटा गुलदार, मां ने भिड़कर छुड़ाई मासूम की जान !
Share This News:

गुलदार बच्ची को जबड़े में दबाकर जंगल की ओर ले गया। वह शोर मचाते हुए गुलदार के पीछे दौड़ पड़ी और करीब आधा किलोमीटर तक पीछा कर उसके जबड़े से अपनी बेटी को छुड़ा लाई।

कोटद्वार के सनेह मल्ली गांव में मंगलवार शाम गुलदार ने घर के आंगन से आठ साल की बच्ची को उठा लिया। गुलदार बच्ची को जबड़े में दबाकर जंगल की ओर ले जाने लगा तो मां नीलम देवी ने हिम्मत नहीं हारी।

वह शोर मचाते हुए गुलदार के पीछे दौड़ पड़ीं और करीब आधा किलोमीटर तक पीछा कर उसके जबड़े से अपनी बेटी को छुड़ा लाई। गुलदार के हमले में बच्ची के गले और पांव में चोटें आई हैं। उसे राजकीय बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार किया गया।

पिछले कुछ महीनों में हो चुकी हैं कई घटनाएं

लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज का सनेह पट्टी क्षेत्र गुलदार के हमलों के लिहाज से संवेदनशील बना हुआ है। पिछले कुछ महीनों में यहां गुलदार के हमले की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। वन विभाग के अधिकारी क्षेत्र में व्यापक गश्त करने और वनकर्मियों की लगातार निगरानी का दावा करते हैं, लेकिन हमलों का सिलसिला थम नहीं रहा है। ताजा घटना ने एक बार फिर क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत बढ़ा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *