विधानसभा चुनाव के लिए यूकेडी ने खोले पत्ते

विधानसभा चुनाव के लिए यूकेडी ने खोले पत्ते
Share This News:

The post विधानसभा चुनाव के लिए यूकेडी ने खोले पत्ते appeared first on Avikal Uttarakhand.

देखें, 16 प्रत्याशियों की पहली सूची

पहली सूची में ऐरी, पुष्पेश व आशीष

फाइव-लेयर चयन प्रक्रिया से तय हुए उम्मीदवार

सुरेंद्र कुकरेती ने घोषित किए 16 नाम

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक मुकाबले की तैयारियों के बीच उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने भी चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी शुरू कर दी है। उम्मीदवारों की घोषण में यूकेडी ने भाजपा व कांग्रेस को पीछे धकेल दिया है।

दल ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी की फाइव-लेयर चयन प्रक्रिया के तहत संसदीय बोर्ड की संस्तुति पर केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।

पार्टी ने पहली सूची में वरिष्ठ, समर्पित और संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी है। प्रत्याशियों के चयन में संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण, जनसरोकारों और उत्तराखंड के हितों के लिए किए गए संघर्ष को प्रमुख आधार बनाया गया है।

यूकेडी का कहना है कि मजबूत संगठनात्मक आधार के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत से उतरने और उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का लक्ष्य रखा गया है। शेष विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों की दूसरी सूची भी जल्द घोषित की जाएगी।

सूची की घोषणा के दौरान संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चंद्रशेखर कापड़ी भी मौजूद रहे।

पहली सूची में घोषित प्रत्याशी

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक प्रत्याशी
पिथौरागढ़ 44 काशी सिंह ऐरी
धारचूला 48 पुष्पेश त्रिपाठी
देवप्रयाग 10 पूर्ण सिंह कठैत
प्रतापनगर 12 पंकज व्यास
कर्णप्रयाग 6 आशीष नेगी
जागेश्वर 53 दिनेश कुंजवाल
राजपुर (अनुसूचित जाति) 20 देव चंद उत्तराखंडी
सल्ट 49 प्रताप सिंह
टिहरी 13 डी.डी. पंत
कपकोट 46 वरुण चंदोला
काशीपुर 63 प्रदीप चंद
नानकमत्ता (अनुसूचित जनजाति) 69 कैलाश सिंह पांगती
रामनगर 61 भुवन चंद
देहरादून कैंट 21 राजेंद्र सिंह नेगी
खानपुर 32 रितु कुड़ियाल जुयाल
घनसाली 14 चंदन सिंह राणा

The post विधानसभा चुनाव के लिए यूकेडी ने खोले पत्ते appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *