जनपद स्तरीय निपुण विद्यार्थी प्रतियोगिता में कोटाबाग के हर्षवर्धन को पहला स्थान, 10 हजार का नगद ईनाम मिला

Share This News:

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

आज शनिवार 15 फरवरी को सीआरसी नगर क्षेत्र हल्द्वानी में जनपद स्तरीय निपुण विद्यार्थी प्रतियोगिता का आयोजन समग्र शिक्षा जनपद नैनीताल तथा डायट भीमताल नैनीताल के तत्वाधान में किया गया l इस प्रतियोगिता में जनपद नैनीताल के आठ विकासखंडों से प्रथम स्थान प्राप्त निपुण विद्यार्थियों ने प्रतिभाग़ किया l जनपद स्तरीय निपुण विद्यार्थी प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक विद्यालय गिनतीगांव विकासखंड कोटाबाग के कक्षा तीन के छात्र हर्षवर्धन सिंह नेगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया l प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उन्हें ₹10000 की राशि प्राप्त हुई जो छात्र के खाते में डीबीटी के द्वारा हस्तांतरित की जाएगी l इससे पहले इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा जनपद नैनीताल गोविंद राम जायसवाल द्वारा की गई l जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान भीमताल को इस प्रतियोगिता का नोडल नियुक्त किया गया था l जिसके द्वारा इस कार्यक्रम के अकादमिक स्तर का कार्य किया गया l जिला परियोजना अधिकारी जायसवाल जी ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होगा l वही खंड शिक्षा अधिकारी हल्द्वानी तारा सिंह जी द्वारा विद्यार्थियों को जीवन में कड़ी मेहनत का आवाहन किया l कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्रों छात्राओं को ट्राफी, प्रशस्ति पत्र तथा मेडल पहनकर उनका उत्साह वर्धन किया। इस कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक मदन मोहन जोशी द्वारा किया गया l इस अवसर पर समग्र शिक्षा से सहायक वित्त एवं लेखा अधिकारी भारत भूषण जोशी, समन्वयक श्री रविंद्र तिवारी जी श्री संतोष कुमार, प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान भीमताल से डॉ सुमित पांडे, डॉ. हेम तिवारी, राजेश पांडे ने भूमिका निभाई,
कार्यक्रम आयोजन में गीता आर्य, राजीव लॉरेंस,प्रेमा शैल, भावना कांडपाल, दिव्या रावत, कमलेश सुयाल, सिद्धार्थ बधानी ,प्रभा तिवारी,लक्ष्मी, मंजू आदि उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *