नगर निगम की जेसीबी ने बनभूलपुरा में अतिक्रमण पर की बड़ी कार्रवाई, मेयर व नगर आयुक्त रहे मौजूद, देखें वीडियो

Share This News:

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

बनभूलपुरा में आज 17 फरवरी सोमवार नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 100 अतिक्रमण ध्वस्त किए गए। सोमवार को बनभूलपुरा के लाइन नंबर आठ में नगर निगम द्वारा सड़क और नाली के ऊपर किए गए अतिक्रमण को तोड़ा। इस दौरान नाली के ऊपर बनाई गई लगभग 100 पटलों को जेसीबी ने ध्वस्त कर दिया। कई दुकानों के सड़क पर निकले टिन की छापों को भी जेसीबी द्वारा तोड़ा गया। इस दौरान मेयर गजराज बिष्ट भी मौजूद रहे। नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने साफ कर दिया की अतिक्रमण किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर भारी पुलिसबल मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *