पार्षद निधि आवंटित करने की मांग उठाने पर विधायक का आभार जताया

Share This News:

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

बजट सत्र में पार्षदों को वित्तीय अधिकार (पार्षद निधि) दिये जाने की मांग पर पार्षदों ने विधायक सुमित हृदयेश का आभार व्यक्त किया। बजट सत्र में पार्षदों को पार्षद निधि आवंटित किये जाने की मांग हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने सदन में जोरदार तरीके से रखी। विधायक सुमित हृदयेश की इस पहल से पार्षदों में काफी उत्साह है। आज हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र के पार्षदों के शिष्टमंडल ने विधायक सुमित हृदयेश से मुलाकात कर फ़ूलमालाओं से उनका आभार व्यक्त किया। विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि जिस प्रकार से पंचायतों में प्रधानों को वित्तीय अधिकार दिये जाते है उसी तरह निकाय क्षेत्रो के सर्वागिण विकास के लिये पार्षदों को भी वित्तीय अधिकार अविलंब प्रदान किया जाना चाहिये। इस दौरान निर्वाचित पार्षदों का स्वागत कर विधायक सुमित हृदयेश का आभार व्यक्त किया गया। पार्षदों के शिष्टमंडल में पार्षद मुकुल बल्यूटिया, भागीरथी बिष्ट, प्रीति आर्य, रवि जोशी, शकील सलमानी, हेमन्त शर्मा (मोना), रोहित प्रकाश, राजेन्द्र जीना, मोहम्मद गुफरान, शैलेंद्र दानू, इमरान खान, हरगोविंद सिंह रावत, पंकज त्रिपाठी, एडवोकेट धर्मवीर, सलमान सिद्दीकी, मुकेश बिष्ट, समीर अंसारी, सलीम सैफी, शाजहाँ बेगम, नसरीन, लईक अहमद, हाजी राशिद, रेशमा परवीन, पार्षद प्रतिनिधि महेशानंद, नवीन पांडे, दिवेश तिवाड़ी, जकरिया पठान, मोहम्मद शारिक आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे और सभी ने विधायक सुमित हृदयेश का आभार व्यक्त किया । इस मौके पर पूर्व चेयरमैन हेमंत बगड़वाल, जीवन कार्की, सुहैल सिद्दीकी, गोविंद बगड़वाल, युवा नेता हेमन्त साहू, रमन बलुटिया, वसीम मलिक (डैनी) गजेंद्र गोनिया, जॉन्टी राणा, मोहम्मद जुबैर, नदीम सैफी, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *