यहां आम आदमी पार्टी नेता के पुतले पर कालिख पोत जूते की माला पहनाई

Share This News:

समाचार शगुन उत्तराखंड 

देहरादून में पूर्व मेयर प्रत्याशी आरूषी सुंद्रियाल के नेतृत्व में महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में अपना रोटी बैंक चलाने वाले आम आदमी पार्टी युवा विंग के नेता के खिलाफ भड़की महिलाओं ने सबसे पहले उसकी फोटो के मुंह पर कालिक पोती और फिर जूतों की माला पहनाई जिसके बाद कुछ महिलाएं कालिक लगी फोटो पर जूतों की माला से सजी फोटो को चप्पल से पीटती नज़र आई। बीती 2 अप्रैल को देहरादून प्रेस क्लब में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में आरोपी ने कबूल किया कि सागर कपूर को शिवम् गुप्ता के घर से जबरदस्ती गलती से शिवम् गुप्ता का आदमी समझ के उठाया गया था क्योंकि दिल्ली के सागर कपूर वहां एक महीने से किराए पर रह रहे थे। पुलिस ने सागर को मेरे सुपर्थ कर दिया, आपको बता दे कि इस बात पर सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा हुआ है कि आख़िर क्यों पुलिस ने सागर को उसके हवाले किया। सोशल मीडियो पर अब इस बात पर काफी सवाल खड़े हो रहे है। इस दौरान महिलाएं अपमान किए जाने से काफी नाराज नजर आईं। इसके खिलाफ महिला समूह बनाकर विरोध प्रदर्शन करते हुए जूतों की माला पहनाई और उनके खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शन में प्रीति, नेहा, कविता, किरण, गीता, काजल इत्यादि महिलाएं शामिल रहीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *