यहां घर में घुसा जहरीला सांप, परिवार वालों ने भागकर जान बचाई, देखें वीडियो

Share This News:

समाचार शगुन उत्तराखंड 

अल्मोड़ा जिले के जैंती तहसील में तल्ला बिनौला गांव में एक घर में सांप घुस गया। इससे वहां अफरा तफरी मच गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू कर सांप को जंगल में छोड़ा गया। तल्ला बिनौला गांव निवासी पान सिंह के घर के भीतर सांप घुस गया। इस कारण परिवार के लोग दहशत में आ गए। उनके शोर मचाने पर लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर संबंधित वन क्षेत्र जागेश्वर रेंज (जलना अनुभाग) की वन विभाग टीम ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद सर्प को सुरक्षित उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया है। रेस्क्यू टीम में वन दरोगा देव आशीष, वन बीट अधिकारी राजेंद्र सिंह बिष्ट, लमगड़ा रेंज के उप वन क्षेत्र अधिकारी रमेश चंद्र भट्ट, वन दरोगा हरीश नेगी शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *