यहां पार्षद की दबंगई, मिठाई विक्रेता को दुकान में घुसकर पीटा, वीडियो देखें

Share This News:

समाचार शगुन उत्तराखंड 

ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर में विवादों में रहने वाले कांग्रेस पार्षद की दंबगई सामने आई है। आरोप है कि पार्षद ने जान से मारने की धमकी देते हुए उससे हाथापाई की। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वार्ड नंबर 20 भूतबंगला निवासी शहजाद ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वार्ड के कांग्रेस पार्षद परवेज कुरैशी ने उनको डेढ़ कुंतल मिठाई का ऑर्डर दिया था। 15 हजार नगद भी दिए थे और पांच हजार बकाया रह गया था। उन्होंने पार्षद से तकादा किया था। आरोप है कि 12 अप्रैल को पार्षद परवेज कुरैशी ने दुकान पर आकर उससे मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। ये घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने परवेज पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *