कुमाऊं में यहां कार हादसे में राजस्व उपनिरीक्षक की मौत

Share This News:

समाचार शगुन उत्तराखंड 

 

पिथौरागढ़ में बृहस्पतिवार की देर शाम धारी धमौड़ के निकट स्यूनी मार्ग पर वैगनआर कार दुर्घटना हो गई। दुर्घटना में कार सवार राजस्व उपनिरीक्षक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार राजस्व उप निरीक्षक 50 वर्षीय अशोक कुमार कार से घर जा रहे थे। उनकी कार अनियंत्रित होकर लगभग 20 मीटर गहरी खाई में गिर गई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मूल रूप से थरकोट स्थित स्युनी गांव के निवासी थे। वह राजस्व उप निरीक्षक डीडीहाट की गर्खा पट्टी में तैनात थे। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *