The post भगवानपुर क्षेत्र में अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई appeared first on Avikal Uttarakhand.
ज्वालापुर में अवैध निर्माण सील
अविकल उत्तराखंड
हरिद्वार। तहसील भगवानपुर क्षेत्रान्तर्गत बेक्शन कम्पनी के पीछे ग्राम चौली शाहबुद्दीन में इकराम जाहिद द्वारा लगभग 15-16 बीघा भूमि पर किए गए अवैध विकास कार्य तथा खुब्बनपुर लावा रोड, सम्राट कॉलोनी के आगे पंकज द्वारा लगभग 2-3 बीघा भूमि पर किए गए अवैध विकास कार्य को प्राधिकरण की रुड़की शाखा टीम ने पुलिस बल की सहायता से ध्वस्त किया।

इसी प्रकार तहसील हरिद्वार क्षेत्रान्तर्गत पीएसी रोड, ज्वालापुर में अनिल द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण को प्राधिकरण टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में सील कर दिया। संबंधित मामले में पहले से ही वाद दर्ज था, बावजूद इसके आदेशों की अवहेलना करते हुए निर्माण कार्य जारी रखा गया।
मौके पर मौजूद व्यक्तियों को चेतावनी दी गई कि बिना मानचित्र स्वीकृति के किसी भी प्रकार का निर्माण/विकास कार्य न करें तथा सीलशुदा भवन की सील क्षतिग्रस्त न करें।
The post भगवानपुर क्षेत्र में अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई appeared first on Avikal Uttarakhand.
