उत्तराखण्ड में रेड अलर्ट , भारी बरसात की चेतावनी

Share This News:

The post उत्तराखण्ड में रेड अलर्ट , भारी बरसात की चेतावनी appeared first on Avikal Uttarakhand.

रेड अलर्ट- भारी बारिश, तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी

1827 में से 1747 सड़कें खुलीं, राहत कार्य जारी

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले 24 घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। चेतावनी के अनुसार 31 अगस्त दोपहर 12:51 बजे से 1 सितंबर दोपहर 12:51 बजे तक राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश, तूफान, बिजली गिरने और अत्यधिक तीव्र वर्षा की संभावना है।

चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी और ऊधमसिंह नगर जिले विशेष रूप से प्रभावित हो सकते हैं। इन जिलों के रुद्रपुर, हल्द्वानी, काशीपुर, कोटद्वार, मसूरी, खटीमा, श्रीनगर, चकराता, रुड़की, लक्सर, भगवानपुर, विकासनगर और देवप्रयाग सहित आस-पास के क्षेत्रों में भी मौसम का असर अधिक रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

भारी बारिश व मलबा आने से प्रदेश में कुल 1827 स्थानों पर सड़कें बाधित हुई थीं। इनमें से 1747 सड़कों को खोल दिया गया है, जबकि 80 सड़कों पर कार्यवाही गतिमान है। इस प्रकार अब तक 95.62 प्रतिशत सड़कों पर यातायात बहाल किया जा चुका है।

जहाँ-जहाँ मलबा आने की संभावना थी, वहाँ पहले से ही जेसीबी और संसाधनों की तैनाती कर दी गई थी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे कि सड़क बंद होने की स्थिति में तत्काल कार्यवाही शुरू की जाए। नतीजतन प्रभावित क्षेत्रों में सड़कें तेज़ी से खोली जा रही हैं और लोगों को राहत मिल रही है।

इस वर्ष प्रदेश में कई वर्षों की तुलना में अधिक बारिश हो रही है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री धामी लगातार आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं और राहत व बचाव कार्यों की समीक्षा भी कर रहे हैं।

सीएम धामी ने कहा कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सरकार सड़क, बिजली, पानी और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बहाल करने की निरंतर निगरानी कर रही है। सभी विभाग आपसी समन्वय से त्वरित राहत व बचाव कार्य में जुटे हैं।

The post उत्तराखण्ड में रेड अलर्ट , भारी बरसात की चेतावनी appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *