The post बोलेरो पर मलबा गिरा, दो की मौत appeared first on Avikal Uttarakhand.
चार गंभीर घायल, सोनप्रयाग से हायर सेंटर रेफर
देखें वीडियो
अविकल उत्तराखंड
रुद्रप्रयाग। सोमवार प्रातः करीब 7:34 बजे मुनकटिया क्षेत्र में बोलेरो वाहन (संख्या यूके 11 टीए 1100) पर अचानक मलबा गिरने से बड़ा हादसा हो गया। वाहन में आठ लोग सवार थे। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही घायलों को तत्काल सोनप्रयाग लाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
सामान्य घायल
मोहित चौहान पुत्र उपेंद्र चौहान
राजेश्वरी पत्नी नवीन, उम्र 35 वर्ष, निवासी उत्तरकाशी

गंभीर घायल
नवीन सिंह रावत पुत्र जयेन्द्र सिंह रावत, उम्र 35 वर्ष, निवासी बड़कोट, उत्तरकाशी
प्रतिभा पुत्री गिरवीर सिंह, उम्र 25 वर्ष, निवासी बड़कोट, उत्तरकाशी
ममता पुत्री चेन सिंह, उम्र 35 वर्ष, निवासी बड़कोट, उत्तरकाशी
पंकज पुत्र हुकुम सिंह, उम्र 24 वर्ष, निवासी कोकमल्ला नंदानगर, चमोली (वाहन चालक)
मृतक
रीता पत्नी उदय सिंह, उम्र 30 वर्ष, निवासी बड़कोट, उत्तरकाशी
चन्द्र सिंह पुत्र कलम सिंह, उम्र 68 वर्ष, निवासी बड़कोट, उत्तरकाशी
The post बोलेरो पर मलबा गिरा, दो की मौत appeared first on Avikal Uttarakhand.
