सहस्त्रधारा रोड पर खनन डंपर का आतंक, बड़ा हादसा टला

सहस्त्रधारा रोड पर खनन डंपर का आतंक, बड़ा हादसा टला
Share This News:

The post सहस्त्रधारा रोड पर खनन डंपर का आतंक, बड़ा हादसा टला appeared first on Avikal Uttarakhand.

खनन डंपर चालक गिरफ्तार

देखें वीडियो

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। उत्तराखंड में खनन माफिया के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सहस्त्रधारा रोड पर हरियाणा नंबर का एक ट्रक बिना रियर प्लेट के बेखौफ दौड़ता नजर आया।

नो-एंट्री ज़ोन में पकड़े गए इस ट्रक को रायपुर क्रॉसिंग पर जब एक बाइक सवार ने रोकने की कोशिश की, तो चालक ने ट्रक को नहीं रोका। गनीमत रही कि बाइक सवार बाल-बाल बच गया। और ट्रक के पहियों के नीचे नहीं आया।

वीडियो वायरल, सख्त कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस तरह की घटनाएँ आम हो चुकी हैं और खनन करने वालों का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें ट्रक की खतरनाक ड्राइविंग साफ दिखाई देती है।
ऐसे मामलों की गंभीर जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई जरूरी है, ताकि जनता सुरक्षित महसूस कर सके और खनन माफियाओं के हौसले पस्त हों।

डंपर चालक की खतरनाक हरकत, पुलिस ने पकड़ा

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने पुलिस और आमजन को चौंका दिया, जिसमें एक डंपर चालक भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में तेज गति से वाहन दौड़ाता हुआ दिखाई दिया। जब एक व्यक्ति ने डंपर को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने लापरवाही से वाहन भगाया, जिससे वह व्यक्ति सड़क पर गिरकर घायल हो गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जांच में पाया गया कि घटना सहस्त्रधारा क्रॉसिंग के पास की है और इसमें शामिल डंपर का नंबर एचआर-58-ई-5666 है। वाहन चालक प्रमोद पुत्र विरमानंद (निवासी ग्राम रंईयावाला, थाना प्रतापनगर, जिला यमुनानगर, हरियाणा, उम्र 25 वर्ष) घटना के बाद हिमाचल की ओर भाग गया था।

रायपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चालक को पौंटा से हिरासत में ले लिया और संबंधित वाहन को सीज कर दिया। पीड़ित व्यक्ति की तहरीर के आधार पर थाना रायपुर में चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

The post सहस्त्रधारा रोड पर खनन डंपर का आतंक, बड़ा हादसा टला appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *