The post एकलव्य स्कूल में इन्दिरेश अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर appeared first on Avikal Uttarakhand.
छात्राओं, शिक्षकों और स्टाफ ने उठाया लाभ; जांच और दवाइयाँ मुफ्त
अविकल उत्तराखंड
देहरादून। “स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन और उज्ज्वल भविष्य बसता है।” इसी मंत्र को सार्थक करते हुए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने सोमवार को एकलव्य मॉडल रेजीडेंशियल स्कूल, मोथरोवाला में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस अवसर पर 202 छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों ने स्वास्थ्य परामर्श और जांच सेवाओं का लाभ उठाया और स्वास्थ्य के महत्व को गहराई से समझा।
शिविर का उद्घाटन स्कूल की प्रधानाचार्या शशिकला कठैत ने किया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन और विशेषज्ञ चिकित्सकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के सच्चे प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने बताया कि अल्प सूचना पर विद्यालय के निवेदन को स्वीकार कर, अस्पताल की विशेषज्ञ टीम स्कूल भेजी गई।

शिविर में आए चिकित्सकों ने प्रतिभागियों को न केवल स्वास्थ्य परामर्श दिया, बल्कि ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर जैसी जरूरी जांचें भी पूरी तरह निःशुल्क कीं। साथ ही जरूरतमंदों को मुफ्त दवाइयाँ वितरित की गईं।

मुख्य चिकित्सकों में कम्युनिटी मेडिसिन विभाग से डॉ. राहुल शर्मा, डॉ. आलोक, डॉ. परमिंदर, डॉ. आरुषि, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष सेठी और हेल्थ इंस्पेक्टर मंजू शामिल रहे। शिविर की सफलता में जनसंपर्क अधिकारी सुभाष रमोला और दिनेश रतूड़ी का विशेष योगदान रहा।
The post एकलव्य स्कूल में इन्दिरेश अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर appeared first on Avikal Uttarakhand.
