The post विजिलेंस ने अभी तक 116 अधिकारी-कर्मचारी गिरफ्तार किए appeared first on Avikal Uttarakhand.
भ्रष्टाचार रोकथाम के लिए 79 ट्रैप किए
अविकल उत्तराखंड
देहरादून। निदेशक सतर्कता ने वर्तमान सरकार के कार्यकाल (अप्रैल 2022 से सितम्बर 2025) में सतर्कता अधिष्ठान की उपलब्धियों की जानकारी दी।
इस अवधि में टोल फ्री नम्बर 1064 पर कुल 9424 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 1421 विजिलेंस एंगल की पाई गईं। इनमें 62 मामलों में ट्रैप की कार्रवाई हुई। वर्ष 2025 में अकेले 12 ट्रैप ऑपरेशन किए गए।
सतर्कता अधिष्ठान ने अब तक कुल 79 ट्रैप ऑपरेशन में 92 कर्मचारी (13 राजपत्रित व 79 अराजपत्रित) और अनियमितता के मामलों में 24 कर्मचारी (7 राजपत्रित व 17 अराजपत्रित) को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
न्यायालय में पैरवी के दौरान 37 प्रकरणों में से 28 मामलों में सजा दिलाई गई, जो 71 प्रतिशत दंडादेश का रिकॉर्ड है।
सबसे अधिक ट्रैप से जुड़ी शिकायतें राजस्व विभाग की रहीं, जिनमें 32 कर्मचारी गिरफ्तार हुए। क्षेत्रवार हरिद्वार (21), देहरादून (10), उधमसिंह नगर (22) और नैनीताल (11) में सबसे ज्यादा कार्रवाई हुई।
इन मामलों से जुड़े शिकायतकर्ताओं को जब्त राशि में से ₹2.35 लाख वापस किए गए।
The post विजिलेंस ने अभी तक 116 अधिकारी-कर्मचारी गिरफ्तार किए appeared first on Avikal Uttarakhand.
