नौनिहालों के लिए आधुनिक डे-केयर सेंटर बनेगा हाईटेक

नौनिहालों के लिए आधुनिक डे-केयर सेंटर बनेगा हाईटेक
Share This News:

The post नौनिहालों के लिए आधुनिक डे-केयर सेंटर बनेगा हाईटेक appeared first on Avikal Uttarakhand.

स्मार्ट टीवी, लाइब्रेरी कॉर्नर और खेल गतिविधियों से बच्चों को मिलेगा बेहतर माहौल

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल ने मंगलवार को सर्वे चौक स्थित डे-केयर सेंटर का निरीक्षण किया और सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि नौनिहाल समाज की अमूल्य धरोहर हैं, जिन्हें सुरक्षित और शिक्षा अनुकूल वातावरण देना प्रशासन की प्राथमिकता है।

डीएम ने निर्देश दिए कि सेंटर को स्मार्ट टीवी, डिजिटल बोर्ड, ज्ञानवर्धक कॉमिक्स, लाइब्रेरी कॉर्नर और बाला फर्नीचर जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाए, ताकि बच्चे खेल-खेल में शिक्षा से जुड़ें। आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए जिला योजना से बजट स्वीकृत किया गया।

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 58 आंगनबाड़ी केंद्रों को हाईटेक बनाया गया था और इस वर्ष 150 केंद्रों को अपग्रेड किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान डीएम ने बच्चों की सुरक्षा, पौष्टिक आहार, खेल-कूद सामग्री और प्रारंभिक शिक्षा गतिविधियों को नियमित सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

The post नौनिहालों के लिए आधुनिक डे-केयर सेंटर बनेगा हाईटेक appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *