कालसी ब्लाक में लगेगा बहुउद्देशीय शिविर

Share This News:

The post कालसी ब्लाक में लगेगा बहुउद्देशीय शिविर appeared first on Avikal Uttarakhand.

डीएम की ग्रामीणों से अधिक संख्या में पहुँचने की अपील

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। सुदूरवर्ती क्षेत्रों में जन सुविधाओं को उपलब्ध कराने और समस्याओं का मौके पर निस्तारण करने के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में सोमवार, 15 सितम्बर को कालसी ब्लॉक के ग्राम उटैल-बैसोगिलानी (बैराटखाई मार्ग पर स्थित) में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा।

शिविर में अटल आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, यूडीआईडी, दिव्यांग प्रमाण पत्र, श्रमिक कार्ड बनाए जाएंगे। आय, जाति, चरित्र, निवास प्रमाण पत्र, सामाजिक पेंशन, उत्तराधिकार प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा। इसके अलावा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, औषधि वितरण, नेत्र परीक्षण व चश्मों का वितरण भी होगा।

विभिन्न विभाग अपने-अपने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी देंगे और मौके पर ही आवेदन पत्र भरवाएंगे। समाज कल्याण, महिला कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा, खाद्य, कृषि, उद्यान, सहकारिता, विद्युत, पेयजल, सिंचाई, उद्योग, पर्यटन व श्रम विभाग की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुँचकर योजनाओं का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं का समाधान कराएं।

The post कालसी ब्लाक में लगेगा बहुउद्देशीय शिविर appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *