प्रसार भारती में हिंदी पखवाड़े का शुभारंभ

Share This News:

The post प्रसार भारती में हिंदी पखवाड़े का शुभारंभ appeared first on Avikal Uttarakhand.

26 सितम्बर को विजेताओं को मिलेंगे पुरस्कार

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। आकाशवाणी और दूरदर्शन केंद्र देहरादून में सोमवार को हिंदी पखवाड़े का औपचारिक उद्घाटन हुआ। समारोह का उद्घाटन सेवानिवृत्त आईपीएस व हिंदी के वरिष्ठ लेखक सतीश कुमार शुक्ला ने किया।

दूरदर्शन केंद्र के उपनिदेशक अभियांत्रिकी कुलभूषण कुमार ने स्वागत भाषण में कहा कि हिंदी का शब्द भंडार अत्यंत समृद्ध है और स्थानीय शब्दों के प्रयोग से इसे और अधिक समृद्ध किया जा सकता है। आकाशवाणी के वरिष्ठ उद्घोषक विनय ध्यानी ने कहा कि हिंदी स्वतंत्रता आंदोलन की महत्वपूर्ण कड़ी रही है और वंदे मातरम् जैसे सूत्र वाक्य ने देशवासियों को जोड़ा।

कार्यक्रम प्रमुख अनिल भारती ने बताया कि पखवाड़े के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी और 26 सितम्बर को समापन समारोह में विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

मुख्य अतिथि सतीश कुमार शुक्ला ने कहा कि हिंदी को लेकर हमें आत्मगौरव का अनुभव होना चाहिए। यह सामर्थ्यवान भाषा है जिसकी किसी अन्य भाषा से तुलना नहीं की जा सकती। सोशल मीडिया पर हिंदी के बढ़ते प्रयोग को सकारात्मक बताते हुए उन्होंने कहा कि शुद्ध वर्तनी और व्याकरण पर ध्यान देना चाहिए।

अंत में सहायक निदेशक अभियांत्रिकी टी.पी. डिमरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर पीआईबी के मीडिया अधिकारी अनिल दत्त शर्मा, आकाशवाणी के एडीई भूपाल सिंह, दूरदर्शन के कुलवंत मल्होत्रा, सुशील अंथवाल, अरुण ग्रोवर, राजू मारवाह, पवन चौहान, विवेक अग्रवाल, विनय ध्यानी, सतीश कुमार, नवीन जोशी, सुनील कुमार शर्मा और पवन गोयल सहित अनेक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

The post प्रसार भारती में हिंदी पखवाड़े का शुभारंभ appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *