योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी पर सीएम का जोर

योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी पर सीएम का जोर
Share This News:

The post योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी पर सीएम का जोर appeared first on Avikal Uttarakhand.

राज्य स्तरीय दिशा समिति की पहली बैठक संपन्न

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में राज्य स्तरीय दिशा समिति की पहली बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की। बैठक में कृषि, ग्रामीण विकास, शहरी विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, डिजिटल प्रौद्योगिकी, पर्यावरण और खेल से जुड़ी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाई जाए ताकि अधिक से अधिक लोग शीघ्र लाभान्वित हो सकें। उन्होंने कहा कि योजनाओं के संचालन में पारदर्शिता, जवाबदेही और विभागों के बीच आपसी समन्वय अत्यंत आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए ठोस और सार्थक कदम उठाए जा रहे हैं और किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि योजनाओं की निगरानी और संचालन में आधुनिक डिजिटल प्रौद्योगिकी का अधिकतम उपयोग किया जाए। इससे सूचनाओं की त्वरित उपलब्धता, जवाबदेही और कार्य गति में उल्लेखनीय सुधार होगा। किसानों, गरीबों, महिलाओं और युवाओं तक योजनाओं का वास्तविक लाभ पहुंचाने के लिए सभी विभागों से समन्वित प्रयास करने के निर्देश दिए गए।

कृषि और ऊर्जा क्षेत्र की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत सौर ऊर्जा आधारित पंपों की स्थापना की गति तेज करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को सिंचाई सुविधा मिलेगी, ऊर्जा आत्मनिर्भरता बढ़ेगी और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। इसी प्रकार, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत शेष गांवों को शीघ्र सड़क सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार सृजन योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। युवाओं और महिलाओं के लिए कौशल विकास, स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाओं को और प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, डॉ. कल्पना सैनी, विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर, रेनू बिष्ट, सुरेश गढ़िया, शक्तिलाल शाह, हरीश धामी और मनोज तिवारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त प्रमुख सचिव एल. फैनई, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, सचिव राधिका झा, नितेश झा, बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम, एस.एन. पांडेय, आर. राजेश कुमार, धीराज गर्ब्याल, श्रीधर बाबू अद्दांकी, युगल किशोर पंत, रणवीर सिंह चौहान सहित विभिन्न विभागाध्यक्ष भी बैठक में शामिल हुए।

The post योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी पर सीएम का जोर appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *