बागेश्वर में व्यापारी का शव मिलने से सनसनी, आइसक्रीम फैक्टरी परिसर में जुटी भीड़ !

बागेश्वर में व्यापारी का शव मिलने से सनसनी, आइसक्रीम फैक्टरी परिसर में जुटी भीड़ !
Share This News:

नदीगांव में आइसक्रीम फैक्टरी के पास एक व्यापारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक आनंद कालाकोटी भवाली से बाइक पर आ रहे थे। घटनास्थल पर खून की उल्टी पाई गई है लेकिन शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

व्यापारी का शव संदिग्ध परिस्थितयों में मिला है। Concept Photo
व्यापारी का शव संदिग्ध परिस्थितयों में मिला है। Concept Photo

बागेश्वर । कोतवाली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत नदीगांव स्थित आइसक्रीम फैक्टरी के पास एक व्यापारी का शव संदिग्ध परिस्थितयों में मिला है। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद स्वजन बिलख रहे हैं।

पुंगरघाटी के दोफाड़ गांव निवासी 50 वर्षीय आनंद कालाकोटी पुत्र नंदन कालाकोटी का शव शनिवार सुबह आइसक्रीम फैक्टरी नदीगांव के पास मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद कोतवाल कैलाश नेगी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए शव को जिला अस्पताल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *