96 वर्षीय जबर सिंह ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किए सात  लाख

Share This News:

The post 96 वर्षीय जबर सिंह ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किए सात  लाख appeared first on Avikal Uttarakhand.

आपदा में पेश की संवेदनशीलता की मिसाल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की सराहना

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून।  देहरादून निवासी  जबर सिंह रावत ने आपदा के पुनर्निर्माण कार्यों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में  ₹ 7 लाख की सहयोग राशि भेंट कर मिसाल पेश की।
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में 96 वर्ष के  जबर सिंह स्वंय मिले और चेक सौंपा।

मुख्यमंत्री ने  जबर सिंह रावत के इस नेक कार्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की मिट्टी में केवल आस्था और वीरता ही नहीं, अपितु सेवा और संवेदनशीलता की अमिट भावना भी रची-बसी है। इसका जीवंत उदाहरण श्री जबर सिंह रावत है ।

इस भावुक और प्रेरणादायक क्षण में मुख्यमंत्री ने  रावत का ससम्मान अभिनंदन करते हुए कहा कि  “श्री जबर सिंह रावत जी का यह कार्य न केवल एक दान है, बल्कि यह एक जीवनभर के अनुभव, संवेदना और समाज के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है।
96 वर्ष की आयु में भी उनका यह जज़्बा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।” श्री जबर सिंह रावत का यह योगदान न सिर्फ आर्थिक सहायता है, बल्कि यह उत्तराखंड की सांस्कृतिक चेतना और सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना का सुंदर उदाहरण भी है। राज्य आपदा के कठिन दौर से गुजर रहा है, और ऐसे समय में आम नागरिक द्वारा इस प्रकार का समर्पण सराहनीय है ।

मुख्यमंत्री  धामी ने श्री रावत को शॉल भेंट कर उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की तथा प्रदेश की ओर से धन्यवाद प्रेषित किया।

इस अवसर पर देहरादून कैंट क्षेत्र की विधायक श्रीमती सविता कपूर भी मौजूद रहीं।

The post 96 वर्षीय जबर सिंह ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किए सात  लाख appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *