सीएम के निर्देश पर डीपीआरओ का आदेश रद्द

सीएम के निर्देश पर डीपीआरओ का आदेश रद्द
Share This News:

The post सीएम के निर्देश पर डीपीआरओ का आदेश रद्द appeared first on Avikal Uttarakhand.

वायरल पत्र का सीएम धामी ने लिया संज्ञान, होगी जांच

स्वच्छ भारत मिशन में बाहरी व्यक्ति को काम देने का प्रस्ताव खारिज, स्थानीय प्राथमिकता सुनिश्चित

सरकारी कार्यों में स्थानीय लोगों को सर्वोच्च प्राथमिकता का निर्देश

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए पत्र का संज्ञान लेते हुए जिला पंचायतराज अधिकारी, टिहरी गढ़वाल के आदेश को तत्काल प्रभाव से रद्द करने के साथ ही मामले की पूरी जांच कराने और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए हैं।

उल्लेखनीय है कि उक्त पत्र में स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के मकानों पर मकान नम्बर प्लेट लगाने का कार्य एक बाहरी व्यक्ति को देने की बात कही गई थी। मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी 10 करोड़ तक के सरकारी कार्यों में स्थानीय लोगों को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की जाए।

प्रदेश सरकार का यह संकल्प है कि सभी योजनाएँ और कार्यक्रम जनहित, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ लागू हों। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार आमजन के कल्याण और ग्रामीण विकास के लिए पूरी तरह समर्पित है।
मुख्यमंत्री धामी ने पुनः स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार आमजन के कल्याण के लिए पूरी तरह समर्पित है और सभी विकास कार्य स्थानीय लोगों के रोजगार और हित को ध्यान में रखकर किए जाएंगे।

प्रेषक,

जिला पंचायत राज अधिकारी

उत्तरकाशी।

A

play

د

सेवामें,

समस्त खण्ड विकास अधिकारी

14

उत्तरकाशी।

पत्रांक 789/23-पं० / ग्रा०पं०-नम्बर प्लेट/2025-26 दिनांक विषयः- ग्रामीण क्षेत्रों के भवनों में नम्बर प्लेट लगाये जाने के सम्बन्ध में।

14

अक्टूबर, 2025

महोदय,

उपर्युक्त विषयक इस कार्यालय के पत्र संख्या 775/23-पं0 / ग्रा०पं०- नम्बर प्लेट / 2025-26 दिनांक 10 अक्टूबर, 2025 का सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें। जिसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में भवनों में नम्बर प्लेट लगाये जाने के सम्बन्ध में पत्राचार किया गया था। जिसमें श्री उपेन्द्र कुमार मोहल्ला चाणक्य कलोनी फजलगंज सासाराम जिला रोहतास विहार द्वारा अनुरोध किया गया था कि वह ग्रामीण क्षेत्र में बेटी पढाओं बेटी बचाओं स्वच्छ भारत मिशन घर-घर शौचालय के स्लोगन अंकित वाली आ०ई०सी० ऐक्टिविटी की नम्बर प्लेट लगाना चाहते है।

अतः उक्त के सम्बन्ध में यह अवगत कराना है कि इस कार्यालय के पत्र संख्या 775 दिनांक 10 अक्टूबर, 2025 को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाता है।

भवदीय

(के०सी०बहुगुणा) जिला पंचायत राज अधिकारी उत्तरकाशी।

कार्यालय जिलाधिकारी, उत्तरकाशी।

संख्या-562 /सी०पी०ओ० डी०एम०/2025

श्री के०सी० बहुगुणा,

दिनांक 14 अक्टूबर, 2025

जिला पंचायत राज अधिकारी,

उत्तरकाशी।

:: कारण बताओ नोटिस ::

आपके द्वारा अपने पत्र संख्या-775/23-पं० ग्राम पंचायत नम्बर प्लेट/2025-26 दिनांक 10.10.2025 के द्वारा श्री उपेन्द्र कुमार, मोहल्ला चाणक्य कॉलोनी, फजलगंज, सासाराम, जिला रोहतास, बिहार को उनके प्रार्थना पत्र दिनांक 10.10.2025 के क्रम में उन्हें जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में मकानों पर एल्युमीनियम की मकान नं० प्लेट, जिसमें मकान संख्या, वार्ड०न०, बेटी पढ़ाओं बेटी बचाओ, स्वच्छ भारत मिशन, घघर-घर शौचालय के स्लोगन लगाये जाने व स्लोगन की कीमत रू. 50 निर्धारित कर भवन स्वानियों के द्वारा सम्बन्धित को भुगतान कराये जाने सम्बन्धी आदेश समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश निर्गत किये गये हैं। आपके द्वारा सभी खण्ड विकास अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया है कि वह उक्त कार्य कराये जाने हेतु अपने-अपने विकासखण्डों में कार्यरत ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, प्रधान, सदस्य एवं गृह स्वामियों को इस कार्य को कराये जाने के निर्देश प्रेषित करें।

आपके द्वारा उक्त आदेश किसी व्यक्ति विशेष के प्रार्थना पत्र पर अनधिकृत नियम विरुद्ध ढंग से निर्गत किये गये है तथा उक्त आशय/कार्य से सम्बन्धित कोई भी निर्देश शासन, निदेशालय से प्राप्त नहीं है तथा न ही आपको इस संबंध में जिला स्तर से कोई निर्देश दिये गये है अथवा सक्षम अधिकारियों की कोई अनुमति प्रेषित की गई है। आपका उक्त कृत्य घोर अनुशासनहीनता का द्योतक है व इस प्रकार के नीतिगत मामलों में स्वयं आदेश जारी करना संदेहास्पद है।

अतः आपको उक्त कृत्य हेतु कारण बताओं नोटिस निर्गत किया जाता है कि आपके द्वारा किन कारणों, किस नियम व किसकी अनुमति से उक्त आदेश जारी किया गया, के संबंध में 02 दिवसों के अन्तर्गत अपना कारण सहित प्रत्युत्तर प्रस्तुत करें। प्रत्युत्तर संतोषजनक न होने की स्थिति में आपके विरूद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

आदेशः:-

एतद्वारा इस कार्यालय के पत्रांक 1006 दिनांक 06.10.2025 के द्वारा विकासखण्ड चम्बा एवं जौनपुर, जनपद टिहरी गढवाल में राष्ट्रीय कार्यक्रम सम्पूर्ण स्वच्छ गांव स्वच्छ भारत अभियान के तहत “हमारा संकल्प स्वच्छ गांव” स्वच्छ ग्राम निर्मल ग्राम “घर-घर में शौचालय बनाये जिसमें बहू-बेटी बाहर न जाये” का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के सम्बन्ध में ग्रामीण क्षेत्र के मकानों पर मकान नम्बर प्लेट लगाने का कार्य कराये जाने के निर्देश दिये गये थे।

अतः उक्त के आलोक में विकासखण्ड चम्बा एवं जौनपुर, जनपद टिहरी गढवाल में ग्रामीण क्षेत्र के मकानों पर मकान नम्बर प्लेट लगाये जाने हेतु सम्बन्धित निर्देशों को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाता है।

जिला पंचायत राज अधिकारी, टिहरी गढ़वाल।

The post सीएम के निर्देश पर डीपीआरओ का आदेश रद्द appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *