“मिलावट पर जीरो टॉलरेंस” – प्रदेशभर में नकली माल  बरामद

Share This News:

The post “मिलावट पर जीरो टॉलरेंस” – प्रदेशभर में नकली माल  बरामद appeared first on Avikal Uttarakhand.

दीपावली से पहले मावा और मिठाई कारोबार पर कड़ी कार्रवाई

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून। त्योहारी बाजारों में मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच उत्तराखंड सरकार ने मिलावटखोरों पर सख्ती की रणनीति अपनाते हुए “मिलावट पर जीरो टॉलरेंस” का संदेश स्पष्ट कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देशों पर प्रदेशभर में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान जारी है।

स्वास्थ्य सचिव एवं आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. आर. राजेश कुमार के आदेश और अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी के नेतृत्व में राज्यभर में लगातार छापेमारी की जा रही है। सीमावर्ती जनपद—देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंहनगर और नैनीताल—में विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि बाहरी राज्यों से मिलावटी मावा व मिठाइयाँ प्रदेश में प्रवेश न कर सकें।

डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि दीपावली तक पूरे प्रदेश में निगरानी दल सक्रिय रहेंगे। जिन क्षेत्रों से मिलावट की शिकायतें मिल रही हैं, वहां सरप्राइज चेकिंग की जा रही है। प्रत्येक जिले से प्रतिदिन रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाएगी ताकि अभियान की तीव्रता और जांच का दायरा बढ़ाया जा सके। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे सस्ती मिठाइयों या खुले मावे से बचें और खरीदारी के समय पैकिंग, ब्रांड व एक्सपायरी डेट अवश्य जांचें।

The post “मिलावट पर जीरो टॉलरेंस” – प्रदेशभर में नकली माल  बरामद appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *