सीएम के आदेश के बाद भी अधिकारी फंसा रहे पेंच

Share This News:

The post सीएम के आदेश के बाद भी अधिकारी फंसा रहे पेंच appeared first on Avikal Uttarakhand.

देखें वीडियो,भाजपा विधायक चुफाल ने फिर कोसा नौकरशाही को

अविकल उत्तराखंड

डीडीहाट। भाजपा के वरिष्ठ विधायक व पूर्व मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने एक बार फिर नौकरशाही को आड़े हाथ लिया है। उनके बयान से जुड़ा वॉयरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।

चुफाल ने अपने विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के विकास कार्यों की स्थिति पर तीखा प्रहार करते हुए अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि 2021 में शुरू हुआ टैक्सी स्टैंड निर्माण कार्य आज तक पूरा नहीं हुआ, जबकि मुख्यमंत्री के निर्देश के बावजूद बजट जारी नहीं किया गया। चुफाल ने कहा कि 40 प्रतिशत काम पूरा होने के बाद आगे नहीं बढ़ रहा है।

चुफाल का यह बयान बेलगाम नौकरशाही पर करारी चोट मानी जा रही है। उन्होंने साफ कहा कि मुख्यमंत्री के आदेश भी अगर जमीन पर लागू नहीं हो रहे, तो यह शासन तंत्र की गंभीर विफलता है।

उन्होंने वीडियो के जरिये प्रस्तावित टैक्सी स्टैंड पर अधिकारियों की लाल फीता शाही का ब्यौरा भी पेश किया। चुफाल ने कहा कि अधिकारी आईआईटी रुड़की की रिपोर्ट व 70 लाख की डीपीआर की आड में निर्माण कार्य को लटकाए हुए हैं। और टैक्सी स्टैंड के निर्माण में पेंच फंसा रहे हैं। जबकि सीएम ने एक अधिकारी को बुलाकर धनराशि निर्गत करने के आदेश दिए थे। इसके बावजूद कोई प्रगति नहीं हुई।

दीपावली के ठीक बाद पूर्व मंत्री चुफाल ने अफसरशाही को कठघरे में खड़ा कर अपनी नाराजगी जाहिर की है। इससे पूर्व भी चुफाल अधिकारियों के रवैये की आलोचना कर चुके हैं।

The post सीएम के आदेश के बाद भी अधिकारी फंसा रहे पेंच appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *