भारतीय रेड क्रॉस उत्तराखंड की नई स्टेट मैनेजिंग कमेटी गठित

Share This News:

The post भारतीय रेड क्रॉस उत्तराखंड की नई स्टेट मैनेजिंग कमेटी गठित appeared first on Avikal Uttarakhand.

ओंकार बहुगुणा बने चेयरमैन, मनोज सनवाल वाइस चेयरमैन

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। भारतीय रेड क्रॉस उत्तराखंड की स्टेट मैनेजिंग कमेटी का विधिवत चुनाव गुरुवार को सम्पन्न हुआ। इस चुनाव में ओंकार बहुगुणा को चेयरमैन, मनोज सनवाल को वाइस चेयरमैन सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया जबकि कोषाध्यक्ष मोहन खत्री को पूर्ववत चुना गया।

गौरतलब है कि बीते कुछ समय से उत्तराखंड रेड क्रॉस सोसायटी में विवाद की स्थिति बनी हुई थी। रेडक्रास एक्ट के अनुसार मैनेजिंग कमेटी के निर्णय के अनुसार पूर्व चेयरमैन को सर्वसम्मति से पद से हटाने के बाद नई चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई थी। गुरुवार को रेड क्रॉस सोसायटी के राज्य कार्यालय परिसर में राज्य निर्वाचित प्रतिनिधि भगत सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में बैठक व चुनाव की प्रक्रिया पूरी की गई।

बैठक में राज्य के अधिकांश निर्वाचित प्रतिनिधियों ने प्रत्यक्ष रूप से भाग लिया, जबकि जो सदस्य बैठक में उपस्थित नहीं हो सके उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर अपनी सहमति दी।

बैठक में चमोली से भगत सिंह बिष्ट, उत्तरकाशी से ओंकार बहुगुणा, अल्मोड़ा से मनोज सनवाल, देहरादून से मोहन खत्री, पौड़ी से प्रदीप रावत, टिहरी से कैलाश प्रसाद पैन्यूली, रुद्रप्रयाग से देवेंद्र खत्री तथा उपसचिव/प्रभारी महासचिव डॉ. हरीश चंद्र शर्मा मौजूद रहे। वहीं ऑनलाइन माध्यम से चंपावत से प्रेमबल्लभ भट्ट और बागेश्वर से दीपक पाठक बैठक व चुनाव प्रक्रिया में शामिल हुए।

नई कमेटी के गठन के साथ ही रेड क्रॉस सोसायटी में अब संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और आपसी विवादों को समाप्त कर सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई जा रही है।

The post भारतीय रेड क्रॉस उत्तराखंड की नई स्टेट मैनेजिंग कमेटी गठित appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *