सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा रजत जयंती समारोह

Share This News:

The post सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा रजत जयंती समारोह appeared first on Avikal Uttarakhand.

राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में धूमधाम से मनाया गया 25वां उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस

अविकल उत्तराखण्ड

खाड़ी। राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर हर्षोल्लास के साथ भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की नोडल अधिकारी श्रीमती मीना ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

इस अवसर पर श्रीमती मीना ने उत्तराखंड राज्य स्थापना के इतिहास पर अपने विचार व्यक्त किए। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता वाचन, वाद-विवाद एवं निबंध प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्तराखंड की प्रगति, संस्कृति और युवा शक्ति पर अपने सारगर्भित विचार रखे। प्राध्यापक वर्ग से डॉ. ईरा सिंह ने “उत्तराखंड @25: उपलब्धियां एवं चुनौतियां” विषय पर व्याख्यान दिया, जबकि डॉ. शनव्वर ने राज्य की 25 वर्षों की विकास यात्रा पर विचार व्यक्त किए।

रघुवीर और आशीष ने पीपीटी के माध्यम से उत्तराखंड के विकास क्रम को प्रस्तुत किया। डॉ. संगीता बिजलवान जोशी ने महाविद्यालय का कुलगीत प्रस्तुत किया, वहीं प्रो. निरंजना शर्मा ने स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत संविधान और मतदान पर अपने विचार साझा किए।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुत लोकनृत्य और गीतों ने पूरे माहौल को उत्तराखंडी रंग में रंग दिया। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ए.के. सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य के विकास में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने छात्रों से राज्य की समृद्ध संस्कृति और मूल्यों को सहेजते हुए शिक्षा और सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, कार्यालय स्टाफ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

The post सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा रजत जयंती समारोह appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *