The post ‘लौह महिला’ इंदिरा गांधी के योगदान को देश हमेशा याद रखेगा – गोदियाल appeared first on Avikal Uttarakhand.
कांग्रेस मुख्यालय में इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम
अविकल उत्तराखंड
देहरादून। देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
गणेश गोदियाल ने कहा कि जिस महिला ने विश्व का नक्शा बदल दिया, उस महान व्यक्तित्व को देश हमेशा अपने दिल में संजोकर रखेगा। उनके दृढ़ इरादे, साहस और जनसेवा के प्रति समर्पण ने भारत की प्रगति पर गहरी छाप छोड़ी है। देश की एकता और अखंडता की रक्षा में उनका सर्वोच्च बलिदान करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने बताया कि इंदिरा गांधी बचपन से ही स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रहीं। उन्होंने ‘बाल चरखा संघ’ की स्थापना की और असहयोग आंदोलन के दौरान 1930 में ‘वानर सेना’ बनाई। सितंबर 1942 में उन्हें जेल भेजा गया। 1947 में महात्मा गांधी के मार्गदर्शन में उन्होंने दिल्ली के दंगा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य किए। उनके भीतर बचपन से ही देशभक्ति और सेवा की भावना थी, जिसे उन्होंने जीवनभर निभाया।
गोदियाल ने कहा कि चाहे देश में राजनीतिक स्थिरता बनाए रखना हो, आर्थिक सुधार लागू करना हो या अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की स्थिति मजबूत करनी हो — इंदिरा गांधी ने हर चुनौती का सामना अदम्य साहस और दूरदर्शिता के साथ किया। कई निर्णय विवादित रहे, लेकिन उन्होंने हमेशा राष्ट्रहित को प्राथमिकता दी।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह, जगदीश धीमान, राजेंद्र भंडारी, सूर्यकांत धस्माना, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह, सुजाता पॉल, राजेश चमोली, पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद्र शर्मा, मनीष नागपाल, दिनेश सिंह, गुल मुहम्मद, सावित्री थापा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
The post ‘लौह महिला’ इंदिरा गांधी के योगदान को देश हमेशा याद रखेगा – गोदियाल appeared first on Avikal Uttarakhand.
