कोटद्वार को व्यवस्थित, सुरक्षित व सुविधाजनक नगर बनाएंगे-सांसद

कोटद्वार को व्यवस्थित, सुरक्षित व सुविधाजनक नगर बनाएंगे-सांसद
Share This News:

The post कोटद्वार को व्यवस्थित, सुरक्षित व सुविधाजनक नगर बनाएंगे-सांसद appeared first on Avikal Uttarakhand.

अधिकारियों को चेतावनी, गुणवत्ता का रखें ध्यान

विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

अविकल उत्तराखंड

कोटद्वार। पौड़ी गढ़वाल सांसद ने नगर निगम सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस बैठक में लोक निर्माण विभाग (लो.नि.वि.), प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई), राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), नगर निगम, पुलिस एवं तहसील प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान कोटद्वार एवं आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं, सड़क निर्माण, यातायात व्यवस्था, संचार नेटवर्क, नगर विकास, कानून-व्यवस्था एवं जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।

अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध ढंग से पूरे हों, ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

साथ ही जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विभागों के बीच आपसी समन्वय और नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए।

सांसद बलूनी ने कहा कि कोटद्वार को एक व्यवस्थित, सुरक्षित और सुविधाजनक नगर के रूप में विकसित किया जाए, जहाँ नागरिकों को और भी बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हों।
समीक्षा बैठक में मेयर शैलेन्द्र रावत भी मौजूद रहे।

The post कोटद्वार को व्यवस्थित, सुरक्षित व सुविधाजनक नगर बनाएंगे-सांसद appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *