दुखद- उक्रांद नेता फील्ड मार्शल दिवाकर भट्ट का निधन

दुखद- उक्रांद नेता फील्ड मार्शल दिवाकर भट्ट का निधन
Share This News:

The post दुखद- उक्रांद नेता फील्ड मार्शल दिवाकर भट्ट का निधन appeared first on Avikal Uttarakhand.

पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर के निधन से उत्तराखंड में शोक

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून । उत्तराखंड की राजनीति में फील्ड मार्शल के नाम से मशहूर और राज्य आंदोलन के अग्रणी नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट का मंगलवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और देहरादून स्थित श्री इंद्रेश अस्पताल में इलाज करवा रहे थे। आज ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई थी, जिसके बाद हरिद्वार स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली।

कुछ दिन पूर्व सीएम समेत कई लोगों ने उनके स्वास्थ्य का हाल जाना था।

सूत्रों के अनुसार दिवाकर भट्ट पिछले कई महीनों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। इलाज के दौरान कुछ समय के लिए उनकी सेहत में सुधार भी देखा गया, लेकिन स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई।

उनके निधन की खबर से उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) सहित पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। राज्य आंदोलन में उनकी भूमिका और जन मुद्दों पर मुखर आवाज को लोग आज भी याद करते हैं।

दिवाकर भट्ट का राजनीतिक जीवन संघर्ष, स्पष्टवादिता और जनहित के मुद्दों से भरा रहा। उत्तराखंड के निर्माण आंदोलन में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके चलते उन्हें फील्ड मार्शल के नाम से पहचान मिली।

प्रदेश के विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों ने उनके निधन पर श्रद्धांजलि व्यक्त की है और इसे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

The post दुखद- उक्रांद नेता फील्ड मार्शल दिवाकर भट्ट का निधन appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *