सूचना विभाग ने ‘पत्रकार’ की जांच के लिए डीएम व एसएसपी को भेजा पत्र

सूचना विभाग ने ‘पत्रकार’ की जांच के लिए डीएम व एसएसपी को भेजा पत्र
Share This News:

The post सूचना विभाग ने ‘पत्रकार’ की जांच के लिए डीएम व एसएसपी को भेजा पत्र appeared first on Avikal Uttarakhand.

वरिष्ठ पत्रकारों ने फर्जी व दलालों के खिलाफ मोर्चा खोला

दल्लों पर ‘मेहरबानी’ के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

सूचना विभाग की कार्रवाई से फर्जी पत्रकारों में हड़कंप

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकारों की शिकायत का गम्भीर संज्ञान लेते हुए राज्य सूचना विभाग ने देहरादून के जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व समाज कल्याण विभाग (हल्द्वानी मुख्यालय) को शिकायत–पत्र भेजकर जांच की संस्तुति की है।

मामला तथाकथित पत्रकार विकास गर्ग से संबंधित है। विभाग को लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं कि विकास गर्ग संगठित अपराधों में संलिप्त है तथा उसके विरुद्ध देहरादून में गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। उसके ऊपर देहरादून में मुकदमा संख्या 475/23, 601/23 और 6/2024, थाना नगर कोतवाली में पंजीकृत हैं।

इसके अतिरिक्त, विकास गर्ग द्वारा सूचना विभाग को गलत और भ्रामक दस्तावेज़ सौंपकर विभाग को गुमराह करने का भी आरोप है। इस संबंध में राज्य के राज्यस्तरीय मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकारों ने भी औपचारिक शिकायत दर्ज कराई थी।
सूत्रों जा कहना है कि सूचना विभाग मामले से जुड़े गलत भुगतान के अलावा फर्जी पत्रकारों की घुसपैठ को लेकर चिंतित है। ऐसे कुछ पत्रकारों ने कुछ अधिकारियों और नेताओं के यहां तार जोड़े हुए हैं।

देहरादून में ब्लैकमेलिंग और संगठित अपराधों में लिप्त ऐसे ‘पत्रकारों’ के खिलाफ गुस्सा दिखाई देने लगा है। वरिष्ठ पत्रकारों ने ऐसे दल्लों को ‘उपकृत’ करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। सूत्र बताते हैं कि दल्ले पत्रकार गिरोह वन जर चल रहे है। और कहीं देखे,सुने व नहीं पढ़े जाने वाले प्रदेश के अंदर और बाहर के ये दल्ले ‘पत्रकारिता’ की आड़ में मोटा माल भी काट रहे हैं।

सूत्र बताते हैं कि राज्य गठन के बाद जबर्दस्ती पत्रकार बने कई दलालों की पौ बारह आयी हुई है। ऐसे तत्वों ने कम समय में ही अकूत सम्पत्ति जोड़ ली है।

ऐसे फर्जी पत्रकारों और अधिकारियों के गठजोड़ को बेनकाब करने के लिए राज्य के वरिष्ठ पत्रकारों ने मोर्चा खोल दिया गया।

दलालों के खिलाफ जल्द एक्शन नहीं होने और वरिष्ठ पत्रकार राज्यपाल व सीएम से भी शिकायत दर्ज कराएंगे।

विषयः अपराधिक एवं ब्लैकमेलर प्रवृत्ति के तथाकथित पत्रकार श्री विकास गर्ग द्वारा संगठित गिरोह बनाकर सूचना विभाग को गुमराह कर ठगी किये जाने के सम्बन्ध में।

महोदय,

कृपया उपर्युक्त विषयक राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त स्वंतत्र पत्रकारों के संयुक्त हस्ताक्षरित पत्र दिनांक 16 अक्टूबर, 2025 का संदर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें। जिसके माध्यम से उनके द्वारा अपराधी एवं ब्लैकमैलर प्रवृत्ति के तथाकथित पत्रकार श्री विकास गर्ग द्वारा सूचना विभाग को गुमराह कर ठगी किये जाने के सम्बन्ध में पत्र में उल्लिखित बिन्दुओं की विस्तृत पुलिस एवं विभागीय जांच किये जाने का अनुरोध किया गया है।

अतः संदर्भित पत्र की छायाप्रति इस अनुरोध के साथ आपको प्रेषित की जा रही है कि उक्त पत्र में उल्लिखित बिन्दु संख्या-8 के सम्बन्ध में अपने स्तर से आवश्यक जांच कराते हुए तत्सम्बन्धित आख्या/विवरण इस विभाग को उपलब्ध कराने का कष्ट करें, ताकि प्रश्नगत प्रकरण के सम्बन्ध में इस विभाग के स्तर पर अग्रेत्तर कार्यवाही की जा सके। संलग्नक : यथोपरि।

भवदीस,

(के.एस. चौहान ) संयुक्त निदेशक कृते महानिदेशक

The post सूचना विभाग ने ‘पत्रकार’ की जांच के लिए डीएम व एसएसपी को भेजा पत्र appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *