The post ड्रग फ्री कैंपस अभियान- दून पुलिस की औचक कार्रवाई जारी appeared first on Avikal Uttarakhand.
अविकल उत्तराखंड
देहरादून। पुलिस-प्रशासन और डॉक्टरों की संयुक्त टीम प्रेमनगर एवं क्लेमेंटाउन क्षेत्र स्थित निजी शिक्षण संस्थानों में औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान संस्थानों में मौजूद छात्र-छात्राओं में से 200 छात्रों का रैंडम ड्रग्स किट द्वारा यूरिन टेस्ट किया गया।
सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई। अब तक विभिन्न शिक्षण संस्थानों के 427 छात्र-छात्राओं का मेडिकल परीक्षण पुलिस द्वारा कराया जा चुका है।

अभियान के तहत छात्रों से ड्रग्स परीक्षण कराये जाने हेतु पुनः कन्सेंट फॉर्म/शपथ पत्र भरवाए गए। मौके पर मौजूद सभी छात्रों को नशे से दूर रहने और इसके दुष्परिणामों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
दून पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि यदि कोई भी छात्र नशे का सेवन करता पाया जाता है, तो उसके साथ-साथ सम्बंधित शिक्षण संस्थान के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय तथा अन्य राज्यों से आए छात्र-छात्राओं ने दून पुलिस की इस पहल की सराहना की। कई छात्रों ने अभियान की जानकारी अपने अभिभावकों को भी दी, जिन्होंने भी पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की।
The post ड्रग फ्री कैंपस अभियान- दून पुलिस की औचक कार्रवाई जारी appeared first on Avikal Uttarakhand.
