हरदा की माल्टा पार्टी में  स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का संदेश

हरदा की माल्टा पार्टी में  स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का संदेश
Share This News:

The post हरदा की माल्टा पार्टी में  स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का संदेश appeared first on Avikal Uttarakhand.

गडेरी के गुटके, अमरूद, कीवी, पकौड़ी व सिलबट्टे की चटनी का रहा जलवा

गैरसैंण माल्टा प्रतियोगिता में उत्तराखंडियत का अनोखा उत्सव

देखें माल्टा प्रतियोगिता के परिणाम

देहरादून। दून में आयोजित माल्टा प्रतियोगिता स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के नए अंदाज़ का प्रतीक बनी। हरदा-हरक की मौजूदगी में बहे शब्दों के सफर ने दोनों कांग्रेसी नेताओं के भरत मिलाप की कहानी भी गढ़ दी।

देहरादून में आयोजित गैरसैंण माल्टा पार्टी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, डॉ. हरक सिंह रावत और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, हीरा सिंह बिष्ट सहित अनेक नेताओं ने पहाड़ी मौसमी फलों का स्वाद लिया।

इस दौरान ने हरक सिंह ने बड़े भाई हरदा की तारीफ  व साथ साथ संघर्ष की बात कहकर ‘भरत-,मिलाप’ का सीन भी क्रिएट किया।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंडियत को मजबूत बनाने के लिए स्थानीय फलों और खाद्य पदार्थों को प्रोत्साहित करना आवश्यक है।

उन्होंने कहा, “मैंने माल्टा पार्टी इसलिए आयोजित की ताकि लोग गैरसैंण, महलचौरी व अन्य क्षेत्रों के माल्टों का स्वाद न भूलें।”
इस अवसर पर गडेरी के गुटके, अमरूद, कीवी, पकौड़ी तथा सिलबट्टे की चटनी के साथ रामगढ़ और लोहाघाट के माल्टों का स्वाद सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक व ट्रेड यूनियन से जुड़े लोगों ने बड़े उत्साह से लिया।

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि हरीश रावत हमेशा से राज्य के उत्पादों और संस्कृति को आगे बढ़ाने में अग्रणी रहे हैं और आज भी उसी उत्तराखंडीयत के एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पार्टी उत्तराखंड के उत्पादों को उचित मूल्य दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने हरीश रावत द्वारा दिए गए ‘माल्टा के दाम पच्चीस से कम नहीं’ और ‘नींबू के दाम बीस से कम नहीं’ वाले प्रस्ताव का समर्थन किया और कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर स्थानीय उत्पादों के दाम इसी फार्मूले पर बढ़ाए जाएंगे।

कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत ने अपने संबोधन में माल्टा से जुड़े कई रोचक किस्से साझा किए और कहा कि वे अपने बड़े भाई हरीश रावत के उत्तराखंडीयत के एजेंडे के पूरी तरह साथ हैं। उन्होंने कहा कि गाड़-गदेरे, माल्टा, नींबू, पिटालू, मड़ुवा, कोदा, झंगोरा जैसे स्थानीय उत्पादों और परंपराओं की रक्षा के लिए वे मिलकर संघर्ष करते रहेंगे।

माल्टा प्रतियोगिता के परिणाम-

महिला वर्ग: प्रथम – उर्मिला थापा, द्वितीय – मुन्नी वैष्णवी, तृतीय – पुष्पा पंवार व स्वाति नेगी (संयुक्त)

पुरुष वर्ग: प्रथम – सूरज क्षेत्री, द्वितीय – नरेंद्र सिंह, तृतीय – एस. पी. चौहान

सभी विजेताओं को नींबू की माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्नल राम रतन नेगी ने की । संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम का आनंद लिया।
अंत में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि देते हुए एक मिनट का मौन रखा गया।

Pls clik

अब हरदा माल्टा पार्टी से गर्माएंगे चुनावी फिजां

The post हरदा की माल्टा पार्टी में  स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का संदेश appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *