डॉ.सिंघल को मिला “ऐमिनेंट इंजीनियरिंग पर्सनैलिटी” सम्मान

Share This News:

The post डॉ.सिंघल को मिला “ऐमिनेंट इंजीनियरिंग पर्सनैलिटी” सम्मान appeared first on Avikal Uttarakhand.

अविकल उत्तराखंड

दुर्गापुर। यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ. संदीप सिंघल को इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) द्वारा राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित “ऐमिनेंट इंजीनियरिंग पर्सनैलिटी” सम्मान से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन्हें 20 दिसंबर 2025 को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में आयोजित 40वें इंडियन इंजीनियरिंग कांग्रेस के अवसर पर प्रदान किया गया। कार्यक्रम में डॉ. संदीप सिंघल के साथ ही इ.एम.इ के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल आर.के. साहनी तथा किर्लोस्कर ब्रदर्स लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. संजय किर्लोस्कर को भी सम्मानित किया गया।

डॉ. संदीप सिंघल सिविल इंजीनियरिंग में बी.ई., फाइनेंस में एम.बी.ए. तथा पावर मैनेजमेंट में पी.एच.डी. हैं। उन्हें जलविद्युत विकास के क्षेत्र में लगभग 38 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वे यूजेवीएन लिमिटेड के साथ-साथ किशाऊ कॉर्पोरेशन लिमिटेड के भी प्रबंध निदेशक हैं तथा उत्तराखंड सरकार के ऊर्जा विभाग में ऊर्जा सैल के निदेशक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।
उनके नेतृत्व में 120 मेगावाट व्यासी जलविद्युत परियोजना का सफल क्रियान्वयन हुआ है, वहीं 300 मेगावाट क्षमता की लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना एवं 660 मेगावाट की किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना जैसे महत्वपूर्ण परियोजनाओं के कार्य प्रगति पर हैं। इसके अलावा वे पम्प्ड स्टोरेज (Pumped Storage), बैटरी स्टोरेज, ग्रीन हाइड्रोजन, हाइड्रोकाइनेटिक टरबाइन तथा भू-तापीय ऊर्जा जैसे नए ऊर्जा स्रोतों के विकास में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

डॉ. सिंघल को इससे पूर्व भी राष्ट्रीय स्तर के कई प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हो चुके हैं, जिनमें वाटर डाइजेस्ट वर्ल्ड वाटर अवार्ड, सी.बी.आई.पी. अवार्ड, ईटी इंस्पायरिंग लीडर्स अवार्ड तथा एक्वा फाउंडेशन डैम सेफ्टी अवार्ड शामिल हैं।
डॉ. संदीप सिंघल को राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित ऐमिनेंट इंजीनियरिंग पर्सनैलिटी पुरस्कार मिलने पर यूजेवीएन लिमिटेड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी गई।

The post डॉ.सिंघल को मिला “ऐमिनेंट इंजीनियरिंग पर्सनैलिटी” सम्मान appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *