खेल प्रतियोगिताओं में अर्जुन और मानविका अव्वल

Share This News:

The post खेल प्रतियोगिताओं में अर्जुन और मानविका अव्वल appeared first on Avikal Uttarakhand.

ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल खेलकूद

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में छात्रों ने जोश, टीमवर्क और स्पोर्ट्समैनशिप के साथ अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 50 मीटर हर्डल रेस (मेल) में अर्जुन त्रिवेदी प्रथम रहे।

ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल के वार्षिक खेल समारोह में प्रधानाचार्य श्री राजकुमार त्रेहान ने खेलों को आत्मविश्वास, अनुशासन और संतुलित जीवन का आधार बताते हुए छात्रों को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

खेल समारोह में मार्च पास्ट, योग प्रदर्शन, पी टी ड्रिल, ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। 50 मीटर हर्डल रेस (मेल) में अर्जुन त्रिवेदी ने प्रथम स्थान, अगमबीर ने दूसरा स्थान और अंशुमान ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्री प्राइमरी वर्क के नन्हे विद्यार्थियों के लिए पिक द फ्लावर, मिनी शेफ, खरगोश – कछुआ दौड़ और लेमन – स्पून जैसे रोचक मुकाबलों ने सभी का मन मोह लिया। जिराफ एंड कॉन रेस में मानविका प्रथम रही, आशुतोष दूसरे और रिद्धिमा तीसरे स्थान पर रही। यह कार्यक्रम उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष को समर्पित रहा।

The post खेल प्रतियोगिताओं में अर्जुन और मानविका अव्वल appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *