ओएनजीसी ने डोईवाला के विद्यालयों को दिए वॉटर कूलर

ओएनजीसी ने डोईवाला के विद्यालयों को दिए वॉटर कूलर
Share This News:

The post ओएनजीसी ने डोईवाला के विद्यालयों को दिए वॉटर कूलर appeared first on Avikal Uttarakhand.

राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय जौलीग्रांट में हुआ वितरण कार्यक्रम

अविकल उत्तराखंड

डोईवाला। विधानसभा क्षेत्र में विद्यार्थियों की सुविधा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ओएनजीसी की ओर से सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत वॉटर कूलर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्रामीण विकास सहयोग समिति के माध्यम से संचालित इस पहल के अंतर्गत क्षेत्र के विद्यालयों को पेयजल सुविधा उपलब्ध कराई गई।

डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, कोठारी मोहल्ला, जौलीग्रांट में आयोजित कार्यक्रम में विधायक बृज भूषण गैरोला की मौजूदगी में 14 विद्यालयों को वॉटर कूलर वितरित किए गए। इस अवसर पर ओएनजीसी के अधिकारी लखेड़ा, विद्यालयों के प्रधानाचार्य व शिक्षकगण तथा क्षेत्र के पार्षद राकेश डोभाल, राजेश भट्ट, ईश्वर रौथाण और विनीत मनवाल उपस्थित रहे।

विधायक गैरोला ने ओएनजीसी की इस पहल को शिक्षा संस्थानों में बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।

The post ओएनजीसी ने डोईवाला के विद्यालयों को दिए वॉटर कूलर appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *