सीबीआई जांच की मांग पर भाजपा सरकार का पुतला दहन

Share This News:

The post सीबीआई जांच की मांग पर भाजपा सरकार का पुतला दहन appeared first on Avikal Uttarakhand.

देखें वीडियो

वीआईपी संरक्षण का आरोप लगाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रविवार को धर्मपुर विधानसभा के केदारपुर वार्ड-83 स्थित बंगाली कोठी चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी सरकार का पुतला दहन किया।
कांग्रेस ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच और वास्तविक दोषियों को सजा दिलाने की मांग की गई।
कांग्रेस कार्यकर्ता निर्धारित समय पर बंगाली कोठी चौक पर एकत्रित हुए और जोरदार नारेबाजी करते हुए सरकार पर आरोप लगाया कि वह इस मामले में सच्चाई छिपाने का प्रयास कर रही है।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा सरकार का पुतला दहन कर आक्रोश जताया गया।

कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस नेता ओम प्रकाश सती और बब्बन ने कहा कि पहले अंकिता के परिजनों द्वारा वीआईपी का नाम लिए जाने और अब भाजपा के ही एक पूर्व विधायक द्वारा पार्टी के वरिष्ठ नेता का नाम वीआईपी के रूप में उजागर किए जाने से पूरा हत्याकांड स्पष्ट हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” का नारा देने वाले ही उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी के असली हत्यारे हैं।

उन्होंने मांग की कि मामले की सीबीआई जांच हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में कराई जाए, ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके।
युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन रमोला ने कहा कि भाजपा अब इस हत्याकांड को ज्यादा दिनों तक नहीं छुपा सकती। वीआईपी का नाम सामने आ चुका है और अब निष्पक्ष जांच के साथ दोषियों की गिरफ्तारी जरूरी है।

पुतला दहन कार्यक्रम में सुरेंद्र रामगढ़, पूरन सिंह रावत, नवनीत सती, आनंद जगूड़ी, देवेंद्र सती, वीरेंद्र पवार, राजू पवार, रवि रावत, रवीश, भूपेंद्र पवार, बबलू पवार, मोहित मेहता, दलवीर बटवाल, आकाश विश्व, दर्शन सिंह राणा, रौतेला, संजय रावत, मोहम्मद चांद, दिगंबर, बद्री, प्रदीप भारद्वाज, सूर्यकांत सती, मुकुल तेजपाल राणा, शुभम कनौजिया, मोहम्मद फैसल सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

The post सीबीआई जांच की मांग पर भाजपा सरकार का पुतला दहन appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *