लोनिवि पुलों को 30 जून तक करें पूरा-सीएस

Share This News:

The post लोनिवि पुलों को 30 जून तक करें पूरा-सीएस appeared first on Avikal Uttarakhand.

यू-प्रिपेयर परियोजना की समीक्षा बैठक

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में विश्व बैंक सहायतित उत्तराखंड डिजास्टर प्रीपेयर्डनेस एंड रेजीलियंट प्रोजेक्ट (यू-प्रिपेयर) की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित की।

बैठक में विभिन्न प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान की गई। मुख्य सचिव ने यू-प्रिपेयर से संबंधित विभिन्न विभागों की परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने योजना के तहत लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाए जा रहे 45 पुलों के निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा। बैठक में बताया गया कि 45 में से 31 पुलों का कार्य आवंटित किया जा चुका है।

मुख्य सचिव ने शेष 14 पुलों का कार्य 30 जून 2026 तक आवंटित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रस्तावित 8 सड़कों के निर्माण कार्य का आवंटन भी शीघ्र करने को कहा गया।

मुख्य सचिव ने यूएसडीएमए को विभिन्न स्थानों पर प्रस्तावित 10 डिजास्टर शेल्टर जल्द तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने डिजास्टर शेल्टर सहित यू-प्रिपेयर से संबंधित सभी कार्यों की समय-सीमा तय करने पर जोर दिया। साथ ही एसडीआरएफ की प्रशिक्षण सुविधाओं और 19 फायर स्टेशनों के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।

बैठक में सचिव सचिन कुर्वे, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, डॉ. वी. षणमुगम, विनोद कुमार सुमन, सी. रवि शंकर, रणवीर सिंह चौहान एवं आनन्द स्वरूप सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

The post लोनिवि पुलों को 30 जून तक करें पूरा-सीएस appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *