स्वामी राम हिमालयन विवि का दीक्षांत समारोह 14 फरवरी को

स्वामी राम हिमालयन विवि का दीक्षांत समारोह 14 फरवरी को
Share This News:

The post स्वामी राम हिमालयन विवि का दीक्षांत समारोह 14 फरवरी को appeared first on Avikal Uttarakhand.

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा होंगे मुख्य अतिथि

अविकल उत्तराखंड

डोईवाला- स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू), जॉलीग्रांट में आगामी 14 फरवरी (शनिवार) को विश्वविद्यालय का आठवां (अष्टम) दीक्षांत समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा बतौर मुख्य अतिथि समारोह की शोभा बढ़ाएंगे।

दीक्षांत समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अति विशिष्ट अतिथि तथा उत्तराखंड के शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

एसआरएचयू के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने बताया कि विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह को भव्य एवं स्मरणीय बनाने के लिए परिसर में व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। दीक्षांत समारोह का शुभारंभ 14 फरवरी को प्रातः 10:30 बजे होगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा का विश्वविद्यालय आगमन एसआरएचयू से जुड़े छात्र-छात्राओं, फैकल्टी एवं कर्मचारियों के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।

अध्यक्ष, SRHU डॉ विजय धस्माना

1001 छात्रों को डिग्रियां, मेधावियों को मिलेंगे विशेष पुरस्कार
समारोह के दौरान मेडिकल, एलाइड हेल्थ, नर्सिंग, मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग, योग विज्ञान, एवं बायो साइंसेज संकायों के कुल 1001 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। इसके अतिरिक्त 31 मेधावी छात्र-छात्राओं को अकादमिक अवॉर्ड, 02 छात्रों को स्वामी राम बेस्ट ग्रेजुएट अवॉर्ड तथा 14 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा।

राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति की रही गरिमामयी उपस्थिति
दीक्षांत समारोह के सफल आयोजन हेतु विश्वविद्यालय स्तर पर विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। डॉ. विजय धस्माना ने बताया कि वर्ष 2016 में विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी मुख्य अतिथि रहे। वर्ष 2017 में आयोजित द्वितीय दीक्षांत समारोह में तत्कालीन उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, तृतीय दीक्षांत समारोह में तत्कालीन राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, चतुर्थ दीक्षांत समारोह में तत्कालीन केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, तथा वर्ष 2022 में आयोजित पंचम दीक्षांत समारोह में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि रहे।

इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय के छठे एवं सप्तम दीक्षांत समारोह में भी राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

The post स्वामी राम हिमालयन विवि का दीक्षांत समारोह 14 फरवरी को appeared first on Avikal Uttarakhand.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *