The post पुस्तकों से जुड़ना, विचारों और संस्कारों से जुड़ना है- त्रिवेन्द्र appeared first on Avikal Uttarakhand.
अविकल उत्तराखंड
देहरादून। सांसद हरिद्वार एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दून बुक फेस्टिवल में विभिन्न विभागों एवं प्रतिष्ठित प्रकाशकों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया।
इस अवसर पर सांसद रावत ने कहा कि यह उत्सव ज्ञान, साहित्य और विचारों के आदान-प्रदान का एक प्रेरणादायी मंच है, जहाँ समाज के सभी वर्गों को पुस्तकों के माध्यम से नए दृष्टिकोण और विचारों से परिचित होने का अवसर मिलता है।

इस अवसर पर वहाँ पधारे भारत के गौरव, अशोक चक्र से सम्मानित ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का सांसद रावत द्वारा पुस्तक भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।
उन्होंने कहा कि ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का साहस, समण और राष्ट्र सेवा की भावना हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
सांसद रावत ने कहा कि पुस्तकें हमारे विचारों को दिशा देने और व्यक्तित्व को समृद्ध करने का सशक्त माध्यम हैं। ऐसे पुस्तक उत्सव विशेष रूप से युवाओं को साहित्य, इतिहास, विज्ञान और समसामयिक विषयों से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से ऐसे आयोजनों से जुड़कर ज्ञान के प्रसार के इस अभियान का हिस्सा बनने का आह्वान किया।
The post पुस्तकों से जुड़ना, विचारों और संस्कारों से जुड़ना है- त्रिवेन्द्र appeared first on Avikal Uttarakhand.
